साप्ताहिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने आप पर काबू रखना होगा और आपके संगी के बीच किसी तीसरे को आने देने से रोकना होगा। इसके लिए ज़रूरी हैं कि, यदि आपके प्रेम संबंधों में कोई समस्या भी चल रही है तो, उसके बारे में किसी तीसरे को न बताएं। अन्यथा संभव है कि वो व्यक्ति उसका फायदा उठाते हुए, आपकी परेशानी और बढ़ा दें। यदि हाल ही में आपकी शादी हुई हैं, और आप नए रिश्ते में अभी तक सही तालमेल बैठाने में असमर्थ थे तो, ये सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान न केवल आप अपने जीवनसाथी को समझने में सफल होंगे, बल्कि वो भी अपनी ओर से आपको समझने का पूर्ण रूप से प्रयास करता दिखाई देगा। इससे आप दोनों को, आपस में एक दूसरे की अपेक्षा को जानने का मौका मिलेगा। जिससे रिश्ते में अच्छा परिवर्तन दिखाई देगा।उपाय: प्रतिदिन "ॐ भौमाय नमः" मंत्र का 24 बार जाप करें।