साप्ताहिक प्रेम राशिफल
यदि किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम के साथ कोई विवाद या झगड़ा चला रहा था तो, इस सप्ताह अपने रिश्ते में किसी भी तीसरे इंसान का दखल न होने दें। अन्यथा आपके और प्रिय के बीच, उसी व्यक्ति के कारण कोई बड़ा गतिरोध पैदा हो सकता है। विवाह के संबंध में आपकी राशि के शादीशुदा जातकों को इस सप्ताह, अपने जीवन में रोमांस और प्रेम की कमी खल सकती है। जिसके पीछे का मुख्य कारण आपके और साथी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद होगा। ऐसे में यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन का सुख चाहते हैं तो, आपको हर विवाद को स्वंय ही हल करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन 19 बार "ऊँ शिवाय नमः" का जाप करें।