मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए हमने आपके लिए यह आर्टिकल तैयार करने की कोशिश की है जिसमें आपको पता चल सके कि वर्ष 2023 के दौरान आपके जीवन में कौन सी खुशियां आ सकती हैं और कब आपको थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि जीवन में बदलाव आते ही रहते हैं, कभी अच्छे और कभी बुरे। सभी एक जैसा समय नहीं पसंद कर सकते और ग्रह भी अपनी स्थिति के अनुसार हमें अच्छे और बुरे फल प्रदान करते रहते हैं इसलिए यह आर्टिकल आपको वर्ष 2023 की समस्त जानकारी प्रदान करने वाला है।
आप को वर्ष 2023 में किस तरीके से अपने जीवन में आगे बढ़ना है, इस को ध्यान में रखते हुए ही वार्षिक मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) तैयार किया गया है। इस राशिफल के अंतर्गत आपको वह समस्त जानकारी मिलेगी जो आप प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपके प्रेम जीवन के बारे में, यदि आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन से संबंधित जानकारी, आपकी संतान के बारे में भविष्यवाणी, आपकी नौकरी, आपका व्यापार, आपके करियर के बारे में वर्ष 2023 की भविष्यवाणी, 2023 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, इस बारे में भविष्यकथन, आपको इस वर्ष किस तरह के धन और लाभ होंगे, उससे संबंधित जानकारी, वाहन लेने की क्या स्थिति रहेगी, इस बारे में जानकारी, क्या आप इस वर्ष कोई नई संपत्ति खरीद पाएंगे, इस बारे में समस्त जानकारी, आपके पारिवारिक जीवन में किस तरीके के बदलाव आएँगे, यह समस्त भविष्यवाणी, आदि आपको इस राशिफल 2023 में प्रदान की जा रही है। इस प्रकार देखें तो आपके जीवन के सभी क्षेत्रों के बारे में यह मकर राशिफल 2023 आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला है।
इस विस्तृत मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) की सहायता से आप बहुत ही सरलता से वर्ष 2023 के दौरान आपके जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। हमारा यह मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) वैदिक ज्योतिष गणना पर आधारित है और एस्ट्रोसेज के विख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक द्वारा इस वर्ष 2023 के दौरान ग्रहों के विशेष गोचर और उनकी चाल को आधार रखकर तैयार किया गया है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वर्ष 2023 आपके लिए कैसा रहेगा तो आइए अब आपको बताते हैं वर्ष 2023 का मकर राशि का वार्षिक राशिफल।
मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं जो आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। वह वर्ष 2023 की शुरुआत में आपकी ही राशि मकर में विराजमान रहेंगे और उनके साथ शुक्र ग्रह की युति होगी लेकिन 17 जनवरी 2023 को वह आपके दूसरे अर्थात धन भाव में प्रवेश कर जाएंगे और पूरे वर्ष वहीं पर बने रहेंगे। शनि महाराज की यह ग्रह चाल आपके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यही आपके सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक शनि महाराज इस राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे तथा वर्ष की शुरुआत में 30 जनवरी से लेकर 6 मार्च तक अस्त अवस्था में रहेंगे। शनि जब आपके दूसरे भाव में बैठे होंगे तो वहां से आपके चतुर्थ भाव, अष्टम भाव और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे जिस कारण से यह सभी भाव इस वर्ष विशेष रूप से प्रभाव देने वाले भाव रहेंगे।
एक अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ ग्रह देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आप के तीसरे भाव में रहेंगे जो कि आप के तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी हैं और 22 अप्रैल को आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश कर जाएंगे। यहां से वह आपके अष्टम भाव, दशम भाव और द्वादश भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे। इस प्रकार शनि और बृहस्पति के दोहरे गोचर के कारण जनवरी के मध्य से 22 अप्रैल तक आपका एकादश भाव और 22 अप्रैल 2023 के बाद आपका चतुर्थ भाव और अष्टम भाव मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे।
राहु वर्ष की शुरुआत से 30 अक्टूबर तक आपके चतुर्थ भाव में मेष राशि में विराजमान रहेंगे और उनके साथ ही तुला राशि में केतु का गोचर रहेगा। इसके बाद राहु आपके तीसरे भाव में और केतु आपके नवम भाव में गोचर कर जाएंगे।
इस वर्ष अप्रैल के महीने में सूर्य का गोचर मेष राशि में होगा, जहां पर पहले से राहु विराजमान हैं और 22 अप्रैल को बृहस्पति भी आ जाएंगे, तो यह लगभग एक महीने की अवधि विशेष रूप से ध्यान देने योग्य होगी क्योंकि इससे आप की माता जी के स्वास्थ्य और पारिवारिक गतिविधियों पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना रहेगी। मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के जीवन में मई से लेकर अगस्त के बीच गुरु - राहु का चांडाल दोष भी प्रभाव डाल सकता है इसलिए आवश्यक उपाय करें।
केवल इतना ही नहीं, जहां एक तरफ, यह महत्वपूर्ण ग्रह, जो लंबे समय में गोचर करते हैं, आपके जीवन को प्रभावित करेंगे तो वहीं दूसरी ओर, अन्य महत्वपूर्ण ग्रह, जो कम अवधि के गोचर करते हैं जैसे कि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र भी आपकी राशि को विभिन्न रूपों में प्रभावित करते रहेंगे और आप को तरह-तरह के शुभाशुभ परिणाम प्रदान करते रहेंगे।
आपके लिए मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) यह संकेत देता है कि जनवरी का महीना आपके जीवन में बड़े महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। ग्रहों का गोचर और मुख्य रूप से आपके प्रतिनिधि ग्रह शनि देव का गोचर जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग बनेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी और धन संचय होने की संभावना बनेगी।
फरवरी के महीने में दोस्तों के साथ कहीं जाने की लंबी प्लानिंग करेंगे। गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र में भी सहकर्मियों के सहयोग से अपने हर काम को बखूबी निभाएंगे और आपके कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा।
मार्च का महीना मार्च के महीने में पारिवारिक जीवन में कुछ खुशियां देखने को मिलेंगी। कुछ घरेलू खर्च करेंगे जो बहुत लंबे समय से अटके हुए थे। घरवालों के ऊपर थोड़ा ध्यान देंगे। माताजी से निकटता बढ़ेगी। यदि पहले नहीं खरीदा था तो इस महीने कोई नया वाहन ले सकते हैं अथवा किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
अप्रैल का महीना तनावपूर्ण रहेगा। घर परिवार में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर में कलेश हो सकता है। माताजी और पिताजी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यदि आप संयम नहीं बरतेंगे तो आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से पीड़ित हो सकता है और आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में, जैसे ह्रदय से संबंधित समस्या या वक्ष स्थल से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। हालांकि इसी दौरान प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार मई के महीने में नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बनेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना सच हो सकता है।
जून के महीने में दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने की संभावना रहेगी। जीवन साथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन आयोजित हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। कुछ नए लोगों से व्यवसायिक साझेदारी हो सकती है।
जुलाई के महीने में खर्चों में आशातीत बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पढ़ाई में कमी आ सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ेगा। अपने सुखों को प्राप्त करने के लिए चोरी-छिपे खर्च करने की आदत हो सकती है, जो बाद में मान सम्मान में कमी अथवा स्वास्थ्य में समस्या प्रदान कर सकती है।
अगस्त और सितंबर के महीने सतर्कता से चलने के महीने रहेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं और सेहत में भी गिरावट आ सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष से अच्छे संबंधों का लाभ मिल सकता है। ससुराल के किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।
अक्टूबर का महीना उत्तम सफलता लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। शिक्षा में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। विदेश जाने का सपना साकार होगा। नया घर या वाहन लेने के योग बनेंगे।
मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) के अनुसार नवंबर और दिसंबर के महीने उत्तम प्रगति प्रदान करेंगे। इस दौरान आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने काम के कारण जाने जाएंगे। आपको अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से प्रशंसा भी प्राप्त होगी। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर में शुभ कार्य होंगे। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। रोमांस की बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। व्यापार में भी सफलता के योग बनेंगे।
वैदिक ज्योतिष पर आधारित मकर 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष मकर राशि के जातकों को अपने करियर में बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि आपके दशम भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे जो आपका मन काम में नहीं लगने लगे आपको बार-बार ऐसा लगेगा कि आप इस काम के लिए नहीं बने हैं और आपको आपकी मेहनत के अनुसार प्रतिफल नहीं मिल रहा है इसलिए आपको अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ देनी चाहिए और यदि आप ऐसा करेंगे तो आप मुसीबत में आ जाएंगे क्योंकि कुछ समय के लिए खाली बैठना पड़ सकता है इसलिए सावधानी और सतर्कता रखें और बिल्कुल भी नौकरी में छोड़ने की स्थिति ना रखें अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास करें कि अपने काम को और बेहतर बना सके मई का महीना और उसके बाद नवंबर के महीने में आपका किसी अच्छी जगह स्थानांतरण हो सकता है अप्रैल के महीने में नौकरी छूटने की स्थिति बन सकती है लेकिन दूसरी नौकरी मिल जाएगी आवेदन करते रहे इस प्रकार उतार-चढ़ाव के बीच आपका कर आगे बढ़ेगा।
मकर वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष मकर राशि के जातकों को वित्तीय तौर पर थोड़ा ध्यान से चलना चाहिए वर्ष की शुरुआत में खर्चे बने रहेंगे क्योंकि सूर्य बुध द्वादश भाव में रहेंगे वित्तीय संतुलन को साधने की कोशिश करेंगे तो सफल हो पाएंगे नहीं तो आपको वित्तीय संतुलन का सामना करना पड़ेगा राहु और केतु 30 अक्टूबर तक क्रमशः आपके चतुर्थ और दशम भाव में विराजमान रहेंगे इस कारण से आपको अपनी नौकरी में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा जिसका असर आपके वित्तीय स्तर पर पड़ेगा और आपको भी पिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बीच-बीच में आपको उत्तम सफलता भी मिलेगी अर्थात यह वर्ष संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान देने के लिए इंगित कर रहा है।
मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए संकेत कर रहा है इस वर्ष आपको ह्रदय से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है इसके अतिरिक्त वक्षस्थल अर्थात छाती में जकड़न जलन फेफड़ों का संक्रमण आदि कोई समस्या आपको पूरे वर्ष परेशान कर सकती है वर्ष के अंतिम 2 महीने बहुत हद तक आपको स्वास्थ्य समस्याओं में कमी लेकर आएंगे लेकिन कब तक आपको पल प्रतिपल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा ऐसा नहीं है कि आप पूरे वर्ष ही बीमार रहेंगे लेकिन इन सभी समस्याओं की संभावना बनी रहेगी जो हमने आपको ऊपर बताए हैं क्योंकि चतुर्थ भाव बहुत बुरी तरह से पीड़ित रहने वाला है इन सभी समस्याओं से बचने के लिए मौसम के अनुसार अपना आचार विचार रखें अपना खानपान भी सुधारें सुबह की सैर या साइकिल चलाने की आदत जरूर डालें क्योंकि इसी से आप तंदुरुस्त बने रह पाएंगे।
मकर प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में मकर राशि के लोग प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि मंगल महाराज वक्री अवस्था में पंचम भाव में होकर आपके प्यार भरे दिल को तोड़ने का काम कर सकते हैं यदि इस दौरान आप अपने प्रियतम को ठीक से समझ नहीं पाए तो उनके गुस्से का शिकार होंगे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी और आपका रिश्ता भी टूट सकता है इसलिए थोड़ी सावधानी रखें लेकिन फरवरी से लेकर मई के दौरान आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी रोमांस के अवसर मिलेंगे एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे एक दूसरे से अपने दिल की बातें साझा करेंगे और एक दूसरे के बहुत निकट आएंगे इस वर्ष विशेष रूप से आपको जनवरी और जुलाई से अगस्त के बीच सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपका तनाव बढ़ेगा और इसके टूटने की संभावना भी रहेगी। जून का महीना और अगस्त से अक्टूबर के बीच आपकी लव मैरिज होने की संभावना भी बन सकती है यानी कि आप जिन्हें प्रेम करते हैं उनसे आपका विवाह हो सकता है। जो लोग अभी तक अकेले हैं उन्हें इस वर्ष कोई अच्छा साथी मिल सकता है।
मकर पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार मकर राशि के जातक पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं क्योंकि इस पूरे वर्ष राहु आप के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे और वर्ष की शुरुआत में शनि प्रथम भाव में होंगे इस दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा लेकिन 17 जनवरी को शनि के द्वितीय भाव में आने से कुटुंब में कुछ कहासुनी हो सकती है हालांकि आप अपनी समझदारी से उन समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे लेकिन वहां से शनि की दृष्टि के चतुर्थ भाव पर भी पड़ेगी जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है और 22 अप्रैल को बृहस्पति भी आ जाएंगे और उसी समय में सूर्य बिछड़ता में होंगे यह समय आपके पारिवारिक जीवन में ज्यादा तनाव का हो सकता है इस दौरान माताजी के स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी हालांकि इस वर्ष आपको अपने भाई बहनों का सहयोग मिलता रहेगा में आपको मदद देंगे अप्रैल और अक्टूबर के दौरान अपने पिताजी से अपने संबंधों पर ध्यान दें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) मकर राशि के अनुसार व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम सफलता के योग बनाएगा और आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के अनेक मौके मिलेंगे अभी आप अपने व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं तो उसमें भी यह वर्ष आपकी पूरी मदद करता हुआ नजर आएगा मई से जुलाई के बीच थोड़ी समस्याएं आएंगी और इस दौरान आपको कुछ भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए और व्यापार जिस तरीके से चल रहा है उसे वैसे ही चलते रहने देना चाहिए क्योंकि इस दौरान किया गया कोई भी कार्य आप को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी होगी शनि और शुक्र के आपके सप्तम भाव पर प्रभाव के कारण और बृहस्पति की भी सप्तम भाव पर दृष्टि के कारण व्यापार में उन्नति होगी आप अपने व्यापार को नई दिशा में आगे बढ़ाएंगे इसके बाद शनि का गोचर जनवरी में आपके भाव में होगा और अप्रैल में बृहस्पति का गोचर चतुर्थ भाव में होगा इससे व्यापार में कुछ नए बदलाव आने के योग बनेंगे आप अपने व्यापार में कुछ और नई चीजें भी जोड़ सकते हैं जो आपको आने वाले समय में विशेषकर अक्टूबर से दिसंबर के मध्य में अच्छी सफलता दिखा सकते हैं जुलाई और अगस्त के दौरान आपको कुछ विदेशी माध्यमों से भी व्यापार करने का मौका मिल सकता है ऐसी स्थिति मिलने पर उसे तुरंत लपक ले क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलेगा। वर्ष की अंतिम तिमाही सफलता लेकर आएगी।
प्रत्येक शनिवार को श्री शनि चालीसा का पाठ करें।
महाराज दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शनिवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं।
अपनी राशि के स्वामी श्री शनिदेव जी के किसी भी मंत्र का निरंतर जाप करें।
गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं तथा चीटियों को आटा डालें।
आर्थिक समस्या से परेशान है तो मंदिर की सीढ़ियों पर सुबह-सुबह साफ सफाई का काम करें।
इसके अतिरिक्त उत्तम गुणवत्ता का नीलम रत्न धारण करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
स्वास्थ्य उत्तम न हो तो शनिवार के दिन उड़द की दाल के पकोड़े सरसों के तेल में तल पर गरीबों को खिलाएं।
मकर राशि के स्वामी ग्रह श्री शनिदेव जी हैं और मकर राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 4 और 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023) बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा। इस प्रकार यह वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के लिए मध्यम प्रूफ से फलदायक साबित होने वाला है आपको अपने जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए जो हमने नीचे दिए हैं आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव की स्थितियां रहेगी लेकिन इस वर्ष आपके रुके हुए बहुत काम बनेंगे जिससे आपको राहत महसूस होगी आपको सर्वाधिक ध्यान अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा क्योंकि उसमें समस्याएं हो सकती हैं।